नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- नई दिल्ली, का.सं.। उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय शाकिर के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर छह नाबालिगों को पकड़ा है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इलाके में अपराध को लेकर वर्चस्व स्थापित करने के लिए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है। अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपियों की शाकिर से कोई दुश्मनी नहीं थी। केवल अपना नाम बनाने के लिए आरोपी वारदात की फिराक में घूम रहे थे। इसी दौरान घर के बाहर शाकिर मिल गया। मामूली विवाद होने पर आरोपियों ने शाकिर की हत्या कर दी। पकड़े गए सभी आरोपियों पर इससे पहले कोई भी केस दर्ज नहीं है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि उन्होंने किस गैंगस्टर से प्रभावित होकर अपराध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.