मुजफ्फरपुर, जनवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं.। पटना के कदमकुंआ थाने की पुलिस गुरुवार को केदारनाथ रोड के एक आरोपित के नाम पते के सत्यापन के लिए मुजफ्फरपुर पहुंची। नगर थाने के सहयोग से आरोपित के घर पर पटना पुलिस पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचते ही आरोपित फरार हो गया। उसके नाम पते का मिलान करने के बाद पटना पुलिस लौट गई। पटना पुलिस ने नगर थाने में दिए प्रतिवेदन में बताया है कि बीते 10 जनवरी को आपराधिक कांड संख्या 21/26 दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...