पटना, फरवरी 21 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने एक बार फिर राज्य सरकार पर हमला बोला है। शनिवार को जारी बयान में तेजस्वी ने कहा कि तथाकथित रामराज्य में प्रतिदिन ऐसी घटनाएं हो रही है कि मीडिया को भी बताने में मशक्कत करनी पड़ रही है। आरोप लगाया कि डेढ़ साल से 11 साल तक की बच्चियों के साथ बलात्कार हुए हैं। सरकार के बयान बहादुर को इन आपराधिक घटनाओं पर जवाब देना चाहिए। तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदीजी अब चुनावों में आएंगे और बिहार को बदनाम कर चले जाएंगे। चंद दिनों में घटित इन चंद वीभत्स घटनाओं पर उनकी मौन स्वीकृति प्रमाणित करती है कि अपराधियों के सामने पुलिस-प्रशासन नतमस्तक है। तेजस्वी ने कहा कि सहरसा में डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ। किशनगंज की छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म हुआ। दरभंगा में बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पटना ...