प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 19 -- डीएम शिव सहाय अवस्थी ने जिले के एक आपराधिक किस्म के शख्स को छह महीने के लिए जिलाबदर कर दिया है। इसके अलावा तीन शस्त्र धारकों का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया है। फतनपुर के तुलैया का पुरवा मेडुआडीह निवासी अमृत लाल पुत्र बुधई को गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत छह महीने के लिए जिले की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया है। इसी क्रम में आपराधिक क्रिया-कलाप में लिप्त रहने और शस्त्र अनुज्ञा-पत्र की शर्तो का उल्लंघन करने के दोषी पाये गये पट्टी के समोगरा निवासी राजेश सिंह पुत्र लाल साहब सिंह, महोखरी गांव के रवीन्द्र कुमार दुबे पुत्र स्व. रामचन्द्र दुबे और देल्हूपुर के नूरपुर निवासी आजाद अली पुत्र यार मोहम्मद का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.