बागेश्वर, फरवरी 10 -- बागेश्वर। जिले में हालिया आपदा से भारी नुकसान हुआ है। विभिन्न विभागों में सबसे अधिक क्षति जल निगम को हुई है। बजट की कमी के चलते क्षतिग्रस्त योजनाओं की मरम्मत अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। जल निगम की करीब 80 योजनाएं आपदा की चपेट में आई हैं, जिससे विभाग को लगभग दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि अस्थायी व्यवस्था के तहत जलापूर्ति बहाल कर दी गई है, लेकिन स्थायी मरम्मत कार्य बजट के अभाव में लंबित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...