देहरादून, जनवरी 2 -- देहरादून। सैनिक विश्राम गृह कालीदास रोड पर डीएवी इंटर कालेज की ओर से आयोजित एनएसएस शिविर के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन आपदा प्रबंधन की टीम ने स्वयंसेवी छात्रों को आपदा से बचाव के उपाय बताए। अंजलि, संजना, सीता, अंशिका, आकाश यादव ने सांस्कतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि व पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा और सरिता गौड़ ने छात्रों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की सराहना की। इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन अभिकरण के राजू, सुशील कुमार, मोहित, प्रधानाचार्य एके श्रीवास्तव, कार्यक्रम अधिकारी डॉ बबीता सहोत्रा, सुधीर पोखरियाल, शैलेंद्र मौर्य, आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...