जौनपुर, जनवरी 31 -- जौनपुर, संवाददाता। आगजनी और बाढ़ जैसी आपदाओं के दौरान लोगों को सुरक्षित बचाने और राहत कार्यों की जानकारी देने के उद्देश्य से शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम ने दो स्थानों पर जागरूकता अभियान और मॉकड्रिल का आयोजन किया। एनडीआरफ के डीआईजी एमके शर्मा के नेतृत्व में आई टीम ने सद्भावना पुल के पास गोमती नदी में लगभग डेढ़ घंटे तक अभ्यास किया। लोगों को बताया कि बाढ़ के दौरान नदी में फंसे लोगों को किस प्रकार सुरक्षित बाहर निकाला जाता है। बचाव के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर प्राथमिक उपचार की प्रक्रिया का भी प्रदर्शन किया। वहीं नगर के गोपीघाट स्थित गोमती नदी किनारे जिला प्रशासन के सहयोग से एनडीआरएफ, फायर विभाग और अन्य विभागों की संयुक्त टीम की ओर से विस्तृत मॉकड्रिल आयोजित की गई। एनडीआरएफ के डीआईजी मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.