बागेश्वर, सितम्बर 15 -- मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने सोमवार को आपदा प्रभावित कपकोट विकासखंड के पौंसारी गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ क्षति का जायजा लिया। राहत एवं पुनर्वास कार्यों की गति तेज करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैसानी में आयोजित बैठक में ऊर्जा निगम, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, मुख्य कृषि अधिकारी, मत्स्य, खंड विकास अधिकारी कपकोट एवं लघु डाल विभाग के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सभी विभागों को आपदा से हुए नुकसान का आंकलन एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना। समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल आपूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.