देवघर, मई 23 -- देवघर,प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर के निर्देशानुसार जिले में आपदा से बचाव को लेकर आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इस कड़ी में शक्रवार को देवघर प्रखंड कार्यालय के सभागार में एनडीआरएफ की टीम द्वारा प्रखंड कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर एनडीआरएफ की टीम ने विभिन्न प्रकार के आपदा से निपटने के लिए प्रखंड कर्मियों समेत अन्य लोगों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर ने प्रखंड कर्मियों को विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक आपदा से राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी से अवगत कराया। इसके साथ ही रक्तस्राव को नियंत्रित करने, सीपीआर, सर्पदंश, हृदय रोग, सड़क सुरक्षा के दौरान शारीरिक क्षति से संबंधित बचाव की भी जानकारी दी गयी। इसके अलावा आगजनी से बचाव, घायलों का प्राथमिक उपचार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.