सीतामढ़ी, जनवरी 29 -- सुरसंड। प्रखंड के वीरपुर मलाही स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक सीतामढ़ी परिसर में मंगलवार को राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की ओर से आपदा सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों व संस्थान कर्मियों को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए तैयार करना था। इस दौरान बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अंतर्गत एसडीआरएफ की टीम ने भूकंप, बाढ़ समेत अन्य प्राकृतिक आपदाओं के समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। अधिकारियों ने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से भूकंप के दौरान अपनाई जाने वाली 'झुको, ढको और पकड़ो' तकनीक, सुरक्षित स्थानों की पहचान, आपदा के बाद सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार तथा बाढ़ के समय सुरक्षित रहने के उपायों को विस्तार से समझाया। टीम ने विद्यार्थियों से आपदा की स्थिति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.