रिषिकेष, जनवरी 8 -- एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत सातवें बैच का प्रशिक्षण शुरू हो गया। विभिन्न स्थानों से पहुंचे 95 युवाओं को फोर्स के अफसर आपदा में राहत-बचाव का प्रशिक्षण देने जुट गए हैं। गुरूवार को प्रशिक्षण के दौरान सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने प्रतिभागियों से रूबरू हुए। उन्होंने आपदा के प्रकार, पूर्व तैयारियों, आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों और एसडीआरएफ की भूमिका की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि आपदा की स्थिति में संयम, त्वरित निर्णय क्षमता, बेहतर समन्वय और टीमवर्क ही सफलता की मुख्य कड़ी है। बताया कि प्रशिक्षण के तहत प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन अधिनियम, फर्स्ट एड एवं सीपीआर, सर्च तकनीक, रोप रेस्क्यू, घायल परिवहन, प्राथमिक अग्निशमन, भीड़ प्रबंधन, संचार समन्वय प्रणाली से संबंधित सैद्धांतिक...