बेगुसराय, मार्च 27 -- बेगूसराय। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से स्थानीय प्रकृति की आपदाओं में मृत 24 व्यक्ति के निकटतम परिजनों को चार लाख रुपए की दर से अनुग्रह अनुदान की राशि दी गई। इसीतरह कोविड 19 के संक्रमण से मृत छह व्यक्तियों के निकटतम आश्रितों को चार लाख पचास रुपए की दर से राशि दी गई। इसमें बेगूसरा अंचल के पांच, बछवाड़ा के चार जबकि बरौनी, तेघड़ा व साहेबपुरकमाल के तीन तीन, भगवानपुर, नावकोठी, मंसूरचक व बलिया के दो-दो व वीरपुर, बखरी, चेरियाबरियारपुर व गढ़पुरा के एक-एक मृतक के आश्रित शामिल हैं। आश्रितों को यह राशि चेक के माध्यम से डीएम तुषार सिंगला ने दी। यह जानकारी जिला सूचना व जनसंपर्क अधिकारी नेहा कुमारी ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.