प्रयागराज, दिसम्बर 23 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से कोबरा ऑडिटोरियम न्यू कैंट में आयोजित टेबलटॉप सिम्पोजियम के दूसरे दिन मंगलवार को डूबना, शीतलहर व अग्नि दुर्घटना विषय पर विस्तार से जानकारी दी। 26 जिलों के अफसर इस कार्यक्रम में शामिल हुए। टेबलटॉप अभ्यास का संचालन प्राधिकरण के वरिष्ठ सलाहकार कर्नल संदीप मेहरोत्रा व समन्वयक प्रवीण किशोर ने बताया कि आपदा काल में त्वरित प्रतिक्रिया देना बहुत जरूरी है। इससे भी अधिक महत्वपूर्ण है कि इस काम में लगे हर व्यक्ति को पिछली घटनाओं का अध्ययन करना चाहिए। जिससे सुधार का काम किया जा सके। उन्होंने धार्मिक स्थलों पर भीड़ का प्रबंधन, घाटों और नदी तटों पर भीड़ का प्रबंधन, रेलवे स्टेशन-बस स्टैंड पर पैदल यात्रियों की आवाजाही का प्रबंधन और विभिन्न सांस्कृतिक-खेल-म...