चंदौली, जनवरी 6 -- चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर गांव में रविवार की देर रात आपदा में जान बचाने वाले युवक को समाजसेवी दुर्गेश पांडेय के नेतृत्व में सम्मानित किया गया। बीते बुधवार की दोपहर को अज्ञात कारणों से मारूफपुर निवासी सवरू पासवान के रिहायशी मड़ई में आग लग गयी थी। आग की लपटो के बीच दो बच्चों समेत गाय, भैंस, बकरी फंस कर चिल्लाने लगे। तभी गांव का युवक सरोज कुमार ने अपनी जान जोखिम में डालकर उसमें बंधे मवेशियों और फंसे बच्चों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। इस दौरान अनूप पाण्डेय, अमित मिश्रा, रोहित मिश्रा, गोविन्द पाण्डेय, मुलायम यादव, राजकुमार फ़ौजी, कीसनाथ, प्यारेलाल, विनोद कुमार, रामाज्ञा उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...