कानपुर, जनवरी 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बिल्हौर तहसील के ग्राम पलिया बुजुर्ग में आकाशीय बिजली गिरने से 34 वर्षीय सरोज कुमार की मौत के बाद परिवार के सामने जीविका का संकट खड़ा हो गया था। घर का कमाने वाला सदस्य अचानक चला गया और पत्नी पूजा के सामने रोज़मर्रा की जरूरतों से लेकर भविष्य तक की चिंता एक साथ आ खड़ी हुई। हालांकि शासन की ओर से अनुमन्य चार लाख रुपये की सहायता राशि महज 48 घंटे के भीतर सीधे खाते में पहुंच गई। इससे परिवार को तत्काल आर्थिक संबल मिल गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक जिले में दुर्भाग्यपूर्ण 107 हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के खातों में कुल चार करोड़ 28 लाख रुपये की धनराशि हस्तांतरित की जा चुकी है। इनमें डूबने से हुई 63, आंधी-तूफान से छह, वनरोज के आघात से एक, आकाशीय बिजली से छह, सर्पदंश से नौ, अतिवृष्टि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.