बगहा, जनवरी 28 -- बेतिया।बेतिया प्रतिनिधि गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के समाहरणालय सभागार में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आपदा मित्र वॉलंटियर के साथ एक ऑनलाइन संवाद का आयोजन किया गया। इस ऑनलाइन संवाद में पश्चिम चम्पारण जिले के कुल 397 आपदा मित्रों ने भाग लिया। इस ऑनलाइन संवाद में अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन कुमार रवीन्द्र एवं जिला आपदा प्रबंधन शाखा के प्रभारी पदाधिकारी नग़मा तबस्सुम की उपस्थिति रही।अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन कुमार रविंद्र ने कहा कि संकट के घड़ी में आपदा मित्र सबसे बड़े मददगार होते हैं। हमें आपदा से लड़ने के लिए सजग और सतर्क रहने की जरूरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.