दरभंगा, जनवरी 8 -- दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि का प्रतिनिधित्व करते हुए दो स्वयंसेवकों काजल कुमारी एवं मनोज मिश्र ने 31 दिसंबर से छह जनवरी तक पटना स्थित ईगल व्यू ट्रेनिंग सेंटर में भारत सरकार के आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। यह प्रशिक्षण आपदा से पूर्व, दौरान एवं बाद में किए जाने वाले जीवनरक्षक उपायों पर केंद्रित था। इसमें एसडीआरएफ टीम द्वारा बाढ़, आग, भूकंप, वज्रपात, सड़क दुर्घटना तथा प्राथमिक उपचार (सीपीआर) का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। स्वयंसेवकों को सीपीआर प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसमें हृदयगति रुकने की स्थिति में चार-पांच मिनट के भीतर जीवनरक्षा की तकनीक सिखाई गई तथा सभी स्वयंसेवकों से इसका अभ्यास भी कराया गया। विवि के पीआरओ डॉ. निशिकान्त सिंह ने बताया कि आपदा मित्र प्रशिक्षण से सकुशल लौटने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.