महोबा, जनवरी 9 -- महोबा,संवाददाता। आपदा मित्रों ने बीमा सहित सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग उठाई है। कलेक्ट्रेट पहुंचे आपदा मित्रों द्वारा अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश आपदा मित्र एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेन्द्र कुमार के नेतृत्व में आपदा मित्रों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सात सूत्रीय मांगों को आवाज उठाई। पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा घोषित पांच लाख रुपये बीमा को 20 लाख रुपये किया जाए। सभी आपदा मित्रों व सखियों को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। स्वास्थ्य बीमा,रिटायरमेंट सहित अन्य सुविधाएं देकर समाजिक सुरक्षा की गारंटी दी जाए। न्यूनतम वेतनमान 26910 दिया जाए। आपदा मित्रों व सर्खियों को प्रशिक्षण देकर स्थाई नियुक्ति दी जाए। कहा कि कोरोना काल में आपदा मित्रों द्वारा जान जोखिम में डालकर काम किया गया है। इ...