मधुबनी, जनवरी 12 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया जा रहा है। बिहार राज्य आपदा संसाधन नेटवर्क के प्रभावी क्रियान्वयन और अधिकारियों के उन्मुखीकरण को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। इसी क्रम में 13 जनवरी को समाहरणालय स्थित सभागार कक्ष में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। सोमवार को जिलास्तरीय बैठक की हुई तैयारी की समीक्षा अधिकारियों ने की। एडीएमओ रजनीश कुमार ने बाया कि इस बैठक में जिले के सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। आपदा प्रबंधन से जुड़े प्रशासनिक, तकनीकी और सेवा विभागों को नेटवर्क प्रणाली की जानकारी दी जाएगी, ताकि आपदा की स्थिति में संसाधनों का त्वरित और समन्वित उपयोग किया जा सके। बैठक में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से वरीय तकनीकी सह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.