वाराणसी, दिसम्बर 17 -- वाराणसी। चांदमारी स्थित जिला युवा अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पांच दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन मुरादाबाद से आए 37 युवाओं को आपदा प्रबंधन कौशल का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा जितेंद्र देव सिंह ने कहा कि आपदाएं कभी भी आ सकती हैं। ऐसे में युवाओं का प्रशिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। सहायक उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा इरफानुल होदा, विवेक कुमार एवं आपदा नियंत्रण अधिकारी (मास्टर ट्रेनर) दिलीप पांडेय ने युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर आपदा से निपटने की तकनीकें सिखाईं। जिला युवा अधिकारी यतेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मुरादाबाद से आए एस्कॉर्ट ऑफिसर चंद्र सिंह, रणजीत कुमार, स्वयंसेवक राकेश यादव, राजेश विश्वकर्मा, राहुल,...