मधुबनी, जनवरी 13 -- मधुबनी। जिले में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार कक्ष में बैठक हुई। यह बैठक बिहार राज्य आपदा संसाधन नेटवर्क के क्रियान्वयन और उसके बेहतर उपयोग को लेकर रखी गई थी। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। आपदा से निपटने की तैयारियों पर चर्चा हुई। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से राज्य स्तरीय प्रशिक्षक सुम्बुल अफरोज ने अधिकारियों को नेटवर्क की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। यह वेब आधारित प्रणाली आपदा के समय उपलब्ध संसाधनों की सही और त्वरित जानकारी देने में मदद करेगी। इससे बाढ़ आगजनी, सड़क दुर्घटना, भूकंप और अन्य आपदाओं के दौरान तुरंत सहायता पहुंचाना आसान होगा। उन्होंने कहा कि आपदा के बाद के पहले घंटे बेहद महत्वपूर्ण होते हैं और इसी समय सही निर्...