रांची, अगस्त 6 -- नामकुम, संवाददाता। प्रखंड के नामकुम बाजार स्थित पतराटोली में बारिश से गरीब महिला पूनम देवी के मिट्टी का घर धराशायी हो गया था। वह अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ रातभर जागकर गुजारने को विवश थी। गरीबी के कारण पति राज्य से बाहर कमाने गया था। पूनम ने अपनी परेशानी को लेकर सेवा भारती कार्यालय से संपर्क किया। इसके बाद सेवा भारती, रांची महानगर उपाध्यक्ष शुभेन्दु भट्ट और आपदा प्रबंधन आयाम के सह संयोजक अभिषेक सिन्हा ने सेवा भारती समिति से विमर्श कर समाज से संपर्क कर पीड़िता के लिए पक्का घर बनाने में योगदान दिया। सेवा भारती की पहल और समाज के सामूहिक सहयोग से बुधवार को पूनम देवी के घर का निर्माण शुरू कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.