जहानाबाद, अगस्त 12 -- अरवल, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता शंकर साहनी के नेतृत्व में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण मंत्री सह प्रभारी मंत्री हरी साहनी को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें 2014 से लगातार आपदा की स्थिति में काम करने वाले गोताखोर को नियमित करने की मांग की। गोताखोर का काम करने वाले अप्रशिक्षित को प्रशिक्षित करते हुए उन्हें नियमित एवं मानदेय निर्धारित करने की मांग की। प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपने वालों में दूधेश्वर कुमार, मधेश्वर कुमार, मनोज कुमार, राजू कुमार, योगेंद्र कुमार चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, उमेश चौधरी, सुनील चौधरी, राजेंद्र चौधरी, मनोज कुमार चौधरी, उमेश कुमार शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...