अल्मोड़ा, फरवरी 8 -- रानीखेत। ताड़ीखेत विकासखंड के पन्याली गांव में आपदा में ध्वस्त बगीचे का मुआवजा नहीं मिलने से पूर्व सैनिक नाराज है। सेवानिवृत्ति के बाद पूर्व सैनिक हरी सिंह नेगी ने अपनी पैतृक भूमि पर बगीचा बनाया। तालाब में मछली पालन के साथ ही बकरी पालन का कार्य भी किया। लेकिन पिछले साल आई आपदा में वह तहस नहस हो गया। पूर्व सूबेदार हरी सिंह ने भूमि संरक्षण अधिकारी नितेश पुजारी को ज्ञापन भेजकर कहा कि वह पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे थे। फलदार पेड़ लगाए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...