पीलीभीत, जनवरी 2 -- पीलीभीत। एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रसून द्विवेदी ने गांधी सभागार परिसर से आपदा मित्र योजना के तहत द्वितीय चरण में अवशेष 19 चयनित स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के लिए लखनऊ रवाना किया। उन्होंने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आपदा प्रबंधन का आपदा मित्र प्रशिक्षण प्राप्त कर जिले में आपदा का सामना करने में सक्षम बन सकेंगे। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद आपदा मित्र जिले में फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में जिम्मेदार संभालेंगे। जनपद में सौ आपदा मित्रों में से प्रथम चरण में 81 प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण ले चुके हैं। शेष कुल 19 प्रशिक्षणार्थियों में से दो महिलाएं और 17 पुरुष को प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। यह प्रशिक्षण दो जनवरी से 13 जनवरी तक आवासीय होगा। आपदा मित्रों को प्रशिक्षण के लिए राज्य आपदा मोचक बल सरोजनीनगर लखनऊ के ...