काशीपुर, फरवरी 20 -- बाजपुर। ग्राम पंचायत बरहैनी में आपदा प्रबंधन को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को विस्तृत जनजागरूकता शिविर लगा। एनडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों को भूकंप, बाढ़, आग लगने तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। एसआई अमृत लाल मीणा और सहायक अभिषेक अरविंद ने बताया कि आपदा के समय संयम बनाए रखना, सुरक्षित स्थानों की पहचान करना और अफवाहों से दूर रहना अत्यंत आवश्यक है। शिविर के दौरान प्राथमिक उपचार, घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने, बच्चों, बुजुर्गों की विशेष देखभाल, आपातकालीन नंबरों के उपयोग की भी जानकारी दी गई। साथ ही आपदा से पहले और बाद में बरती जाने वाली सावधानियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। यहां ग्राम प्रधान मनप्रीत कौर, बृजेश, कंचन, मुन्नी, कपिल, नरेंद्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.