देहरादून, सितम्बर 18 -- दून आपदा में मरने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। आपदा के 24 घंटे के बाद बच्चे समेत 7 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। मौत का आंकड़ा बढ़कर 22 हो गया है। जबकि 15 लोग अभी भी लापता हैं। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की ओर से सहस्त्रधारा क्षेत्र और फुलेत में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है लेकिन वहां मलबे में दबे लोगों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने 700 किलो राशन एयरलिफ्ट कर फुलेत एवं आसपास के आपदाग्रस्त गांवों में पहुंचाया है। दून में 15 सितंबर और 16 सितंबर को अतिवृष्टि और नदी-नालों की चपेट में आने के कारण जानमाल का नुकसान हुआ था। प्रशासन ने दावा किया था कि 13 लोगों की मौत हुई है जबकि 16 लोग लापता थे। बुधवार को प्रशासन ने मृतक व लापता लोगों की सूची जारी की है। इसमें कुल 18 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है जबकि 15 लोग लापता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.