फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 24 -- फर्रुखाबाद। आपत्ति निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाचार्यों से जिला विद्यालय निरीक्षक ने नाराजगी जताई है। उन्होंने नोटिस भेजकर शत-प्रतिशत आपत्ति निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग ने आदेश दिए थे कि सभी अशासकीय सहायता प्राप्त उच्च माध्यमिक विद्यालय व इंटर कॉलेज संपरीक्षित लेखों की आपत्तियों का निस्तारण करवा लें। डीआईओएस ने शासन के आदेशों से अवगत कराते हुए कार्यालय संपर्क करने के निर्देश प्रधानाचार्यों को दिए थे। इसके बावजूद जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़, रूप किशोर चतुर्वेदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिकंदरपुर, गीतिका रस्तोगी हायर सेकेंडरी स्कूल फर्रुखाबाद, महावीर इंटर कॉलेज नगला खैरबंद, दयानंद इंटर कॉलेज अमृतपुर, कर्नल ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज शुकरुल्लापुर, सर्वोदय इं...