फिरोजाबाद, दिसम्बर 9 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षाएं कराने का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। पिछले सप्ताह परिषद ने 95 केंद्रों की सूची जारी की। जिन पर चार दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गईं। 70 से अधिक प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों ने आपत्तियां और प्रत्यावेदन दिए। जिले में 500 से अधिक हाईस्कूल और इंटर कॉलेज संचालित किए जा रहे हैं। इस शैक्षिक सत्र में हाईस्कूल में 20,031 छात्र, 16,584 छात्राएं और इंटरमीडिएट में 18,924 छात्र एवं 15,299 छात्राएं पंजीकृत हैं। परिषद द्वारा विगत शैक्षिक सत्र की तरह इस बार भी समय से परीक्षा संपन्न कराने का कार्यक्रम जारी करते हुए अगस्त में सभी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों से विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूल सुविधाओं की जानकारी मांगी थी। इसके बाद डीएम रमेश रंजन ने सितंबर-2025 में भौति...