भदोही, दिसम्बर 30 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में माध्यमिक शक्षिा परिषद इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल में कुल 54 हजार 863 वद्यिार्थी 94 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। गत दिनों डीएम द्वारा गठित टीम ने आई 15 आपत्तियों को खारिज कर दिया। बता दें कि 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू होंगी जबकि उनका समापन 12 मार्च को होगा। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में कुल 54 हजार 863 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिसमें हाईस्कूल में बालक 13801, बालिका 13705 समेत कुल 27 हजार 506 हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट में बालक 13 हजार 899 तथा बालिकाएं 13 हजार 458 समेत कुल 27 हजार 357 हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि डीएम के आदेश पर इस साल 94 परीक्षा केंद्रों पर बच्चे परीक्षा देंगे। 15 आई आपत्तियों को खारिज कर दिया गया है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.