मुरादाबाद, फरवरी 15 -- थाना क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे स्थित एक होटल में कथित देह व्यापार की सूचना पर शनिवार को पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। होटल से पांच युवक-युवतियों को भी पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी को उनके परिजनों को सौंप दिया। मौका पाकर होटल संचालक स्टाफ के साथ मौके से फरार हो गया। बताया गया कि एक ढाबे पर संचालित होटल पर बजरंग दल से जुड़े किशनपाल सहित अन्य कार्यकर्ता शनिवार को पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने होटल के कमरों से पांच युवक-युवतियों को पकड़ लिया। होटल संचालक निवासी दौलरा थाना मूंढापांडे स्टाफ के साथ मौके से फरार हो गए। पुलिस को सूचना दी और दलपतपुर चौकी पुलिस पर जाकर नाराजगी जताई। आरोप था कि चौकी क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां संचालित हो रही हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.