जौनपुर, फरवरी 19 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत एक निजी विद्यालय के पीछे बुधवार की दोपहर युवक और युवती के आपत्तिजनक हालत में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दोनों अलग-अलग समुदाय से होने की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। विद्यालय के पीछे युवक और युवती को सबसे पहले विद्यालय के कुछ छात्र-छात्राओं ने संदिग्ध स्थिति में देखा। इसकी सूचना तत्काल विद्यालय प्रबंधन को दी गई। मौके पर पहुंचे प्रबंधन ने दोनों को रोक लिया और आसपास के ग्रामीणों को बुला लिया। ग्रामीणों द्वारा पूछताछ के दौरान शुरुआत में दोनों ने खुद को स्थानीय निवासी बताया, लेकिन बाद में युवक ने स्वयं को मुस्लिम समुदाय का तथा जौनपुर का रहने वाला बताया, जबकि युवती क्षेत्र के एक हिंदू परिवार की बताई जा रही है। सूचना ...