कोडरमा, जनवरी 5 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ग्राम बजनियां में सोमवार को ग्रामीणों ने एक महिला को किसी अन्य युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने उक्त युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाना ले आई। युवक ने अपना पता रोह थाना क्षेत्र के भोला नगर का बताया है। पूछताछ के दौरान युवक ने महिला के साथ प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार की। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि युवक महिला का रिश्तेदारी में ही आता है। दोनों पक्षों के बीच थाना में आपसी सुलह-समझौता (सुलहनामा) हो जाने के बाद मामला शांत हो गया। फिलहाल पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद मामले का निष्पादन कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.