मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेश डालकर दो बच्ची की मां को परेशान और प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़िता ने लकड़ीढाई में रहने वाले पति और सौतन पर संदेश वायरल करने का आरोप लगाया है। अंजान नंबरों से आ रही कॉल से वह काफी परेशान है। न्याय के लिए वह दर-दर भटक रही है। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत लेकर दो दिन पहले जब वह महिला थाने पहुंची तो उसे अपना नंबर बदल लेने की सलाह दी गई। उसने बताया कि वर्ष 2012 में उसकी शादी हुई। उसके दो बच्चे हैं। शादी के छह साल बाद वर्ष 2018 में उसके पति ने बालूघाट इलाके की एक लड़की से दूसरी शादी कर ली। इसके बाद से पति और देवर सहित अन्य ससुराल वाले गाली-गलौज और मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने लगे। दोनों बच्चों के साथ उसे घर से निकाल दिया। वर्तमान में वह दोनों बच्चों के साथ पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.