बदायूं, दिसम्बर 2 -- बदायूं, संवाददाता। कासगंज जिले के थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना क्षेत्र के गांव कादरगंज पुख्ता का रहने वाला है और कादरचौक कस्बा में पैथोलॉजी चलाता है। आरोपी इससे पहले प्रधानमंत्री के खिलाफ भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुका है। कासगंज जिले के थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव कादरगंज पुख्ता निवासी सुमित कुमार कादरचौक कस्बे में पैथोलॉजी चलाता है। आरोपी सुमित ने एक दिसंबर को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया था। जिसकी शिकायत लोगों ने एक्स हैंडल पर की। इस मामले में बदायूं जिले की कादरचौक थाना पुलिस कार्रवाई कर पाती उससे पहले कासगंज की एसपी अंकिता शर्मा ने वायरल वीडियो को संज्ञान लेकर आरोपी को गिरफ्त...