कौशाम्बी, जुलाई 1 -- मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल थाने में तैनात मुख्य आरक्षी अंकुर तिवारी की सोमवार को सोशल मीडिया में एक रील प्रसारित हुई। हालांकि, हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। देखा गया कि रील में इटावा की घटना को लेकर सुलग रही चिंगारी के बीच जातीय टिप्पणी की गई थी। रील पर एसपी राजेश कुमार की नजर पड़ी तो उन्होंने अनुशासनहीनता के आरोप में आरक्षी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने मातहतों से साफ कहा है कि वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए करें। किसी ने भी अनुशासनहीनता की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...