फिरोजाबाद, फरवरी 20 -- शिकोहाबाद में एक युवक ने महिला को मंदिर पर बुलाकर उसके आपत्तिजनक फोटो लेकर उसके साथ छेड़छाड़ की। अब आरोपी उस महिला को धमकी दे रहा है कि अगर उसे रुपए नहीं दिए तो आपत्तिजनक फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना नगला खंगर क्षेत्र की एक गांव की महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि उसके घर पर सीटू पुत्र गुडडू निवासी बालाजी मंदिर का आना जाना था। आरोपी के घर पर आने जाने कारण उससे बातचीत शुरू हो गई। आरोपी ने महिला को अपनी बातों में फंसाकर मंदिर बुलाया। उसके बाद पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़खानी कर दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके फोटो अपने मोबाइल में जगह जगह दिखाकर उसकी मा...