भागलपुर, दिसम्बर 5 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। नाराज प्रेमिका अपने परिवार वालों के साथ थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पुलिस ने युवक को बुलाकर छानबीन में जुट गई है। युवक ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व सोशल मीडिया पर शाहकुंड थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से उसकी दोस्ती हुई थी। किसी बात को लेकर कुछ माह पूर्व दोनों में आपसी विवाद हो गया। उसने अपनी ओर से दिया मोबाइल प्रेमिका से छीन लिया। युवती का आरोप है कि युवक ने उसका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं युवक ने आरोपों को निराधार बताया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्...