बदायूं, दिसम्बर 17 -- बिल्सी। सांप्रदायिक व जातिगत विद्वेष फैलाने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जेल भेजा है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव रिसौली नबू पट्टी निवासी सोहिल सैफी के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि युवक ने अपनी फेसबुक आईडी से आपत्तिजनक पोस्ट साझा की, जिसमें आरएसएस की वेशभूषा पहने एक व्यक्ति को अंग्रेज के पांव बार-बार छूते हुए दिखाया गया था। इस पोस्ट से आरएसएस सहित अन्य समाज के लोगों में रोष फैल गया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसआई बलवीर सिंह की लिखित तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को रिसौली बाजार से हिरासत में लिया। ज...