सहारनपुर, दिसम्बर 11 -- सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सहारनपुर पुलिस ने ऑपरेशन डिजिटल मनबड़ की शुरूआत करते हुए टास्क फोर्स का गठन किया गया है। फिलहाल टास्क फोर्स ने ऐसे 150 से अधिक संदिग्ध अकाउंट चिन्हित किए हैं और अब उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। अभियान का उद्देश्य सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही उन गतिविधियों पर रोक लगाना है, जिनसे समाज में भय और तनाव फैलता है। पुलिस का कहना है कि कुछ लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर धमकी भरी पोस्ट, अवैध असलाह का प्रदर्शन, जातिगत या धार्मिक टिप्पणी, महिलाओं के संबंध में अश्लील सामग्री और ब्लैकमेलिंग जैसी हरकतों को अंजाम देते है उनके खिलाफ अभियान के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए पुलिस ने एक विशेष टास्क फोर्स बनाकर सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की गहन निगरानी शुरू...