गढ़वा, अक्टूबर 5 -- डंडई। फेसबुक पर आपत्तिजनक शब्द पोस्ट करने के आरोपी अक्षय राम ने गांव के कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रविवार को थाना में लिखित आवेदन दिया। आवेदन में शिकायत की गई है गांव के कुछ लोग जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करते जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उससे पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है। रात में घर से बाहर निकलने में डर लग रहा है। वहीं उससे पहले लवाहीकला गांव के ग्रामीणों ने आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में अक्षय राम व रूपेश कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत की है। उसके आलोक में केस दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अक्षय की ओर से आवेदन दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.