सहारनपुर, जनवरी 4 -- गंगोह। बीराखेड़ी गांव में रविवार को आयोजित की जा रही हिन्दू-मुस्लिम एकता बैठक को पुलिस ने रुकवा दिया। इसके बाद बैठक में शामिल लोग वापस चले गए। पूर्व ग्राम प्रधान सोनू ने बताया कि कुछ दिन पूर्व हिंदू संगठनों द्वारा बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ रैली निकाली गई थी। रैली से कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन उसमें विशेष समुदाय एवं धर्म को टारगेट करते हुए कुछ आपत्तिजनक नारेबाजी की गई थी। इसके बाद क्षेत्र के माहौल में बदलाव देखने को मिला था। एक युवक क्षेत्र का माहौल खराब करना चाहता है, इसके विरोध में रविवार को हिन्दू-मुस्लिम एकता बैठक आयोजित की गई थी। हालांकि इसकी कोई सूचना या जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी। इसीलिए मौके पर पहुंची पुलिस ने बैठक को रुकवा दिया। पूर्व प्रधान का कहना है कि स्थानीय पुलिस ने स...