रामपुर, जून 15 -- सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आईटी एक्ट की धाराओं में कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। शुक्रवार को मंगोली गांव के कुछ लोग कोतवाली पहुंचे थे। उन्होंने गांव के ही दिलीप के खिलाफ तहरीर दी थी। उनका आरोप है कि दिलीप फेसबुक पर बंटी के नाम से एकाउंट चला रहा है। इस एकाउंट पर उसने धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट की है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल पंकज पंत ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.