गिरडीह, जनवरी 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। आगामी सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर मंगलवार को नगर थाना में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार ने की। बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शांति समिति की बैठक में यह निर्देश भी दिया गया है कि किसी भी प्रकार के अश्लील, भड़काऊ या आपत्तिजनक गाने बजाने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। वहीं आयोजकों से पूजा पंडालों में सुरक्षा, बिजली व्यवस्था, और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई है। थाना प्रभाी ने मूर्ति विसर्जन के दौरान हुड़दंग न हो, इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया है। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.