नई दिल्ली, मई 9 -- पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' और उसके बाद पाकिस्तान की तरफ से भारतीय शहरों को ड्रोन से निशाना बनाने की नाकाम कोशिशों से दोनों देशों में तनाव चरम पर है। इस बीच पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल की एंकर ने आईपीएल को लेकर ऑन एयर ही अपना नफरत और जहर दिखाया है। उसने डिबेट शो के दौरान कहा कि जब तक आईपीएल भारत से बाहर नहीं शिफ्ट होता, उसे सुकून नहीं मिलेगा। हालांकि, उसके इस नफरती बयान पर शो के एक अन्य एंकर ने उसे तुरंत टोका कि आपके सुकून के लिए हम जंग नहीं लड़ सकते। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और युद्ध जैसी स्थिति का असर आईपीएल और पीएसएल पर भी पड़ा है। पीएसएल सस्पेंड हो चुकी है। उसका बाकी का हिस्सा अब दुबई में होगा। मैचों के शेड्यूल अभी तय नहीं हुए हैं। इसी तरह, बीसीसीआई ने शुक्रवार को आईपीएल को अनिश्चित काल के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.