कोडरमा, फरवरी 22 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता कोडरमा जिले के तीन निकाय क्रमश: झुमरीतिलैया नगर परिषद, कोडरमा और डोमचांच नगर पंचायत में मतदान होना है। इस दौरान सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्र के लोगों से वोट लेने के लिए अंतिम ताकत झोंक दी है। ऐसे में शहर के गणमान्य लोगों का मानना है कि शहर की अच्छी सरकार चुनने के लिए और हर समस्या का समाधान के लिए मतदान आवश्य करें। जब तक लोग वोट देने घरों से नहीं निकलेंगे, तब तक अच्छे अध्यक्ष और पार्षद जीतकर नहीं आएंगे। क्या कहते हैं लोग अपने शहर में कई साल बाद चुनाव हो रहा है। ऐसे में आपका एक वोट शहर के विकास की दिशा तय कर सकता है। शहर के विकास को ध्यान में रखकर वोट करने अपने मतदान केंद्रों पर जरूर जाएं। नगर निकाय चुनाव इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह आपके गली-मोहल्ले की समस्याओं को दूर करने वाला जनप्रति...