महाराजगंज, फरवरी 17 -- महराजगंज, निज संवाददाता। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में इन दिनों मतदाता सूची के शुद्धिकरण का अभियान चल रहा है, लेकिन निर्वाचन कार्यालय द्वारा भेजे जा रहे नोटिस मतदाताओं की नींद उड़ा दे रही है। तार्किक विसंगतियों को दूर करने के नाम पर प्रशासन ऐसे सवाल पूछ रहा है जिन्हें सुनकर मतदाता हैरान भी हैं और परेशान भी हो जा रहे हैं। ताजा मामला सदर विधानसभा के सुरहुरवा गांव का है। यहां की निवासी पूनम यादव को बीएलओ ने एक अजीबोगरीब नोटिस थमाया। नोटिस में साफ तौर पर पूछा गया कि आपके पिता की उम्र आपकी माता से अधिक क्यों है? इतना ही नहीं, यह भी कहा गया है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला व साक्ष्य नहीं दिए गए तो मतदाता सूची से नाम काट दिया जाएगा। पूनम यादव शादीशुदा हैं। दो बच्चों की मां हैं। नोटिस के इस सवाल से हैरत में हैं। उम्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.