नई दिल्ली, मार्च 20 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि पत्नियों, बच्चों और माता-पिता के भरण-पोषण से संबंधित कानून का उद्देश्य उन्हें सुरक्षा प्रदान करना और पति-पत्नी के बीच समानता को बढ़ावा देना है, न कि 'आलस्य' को बढ़ावा देना। हाईकोर्ट ने कहा कि क्वालिफाइड पत्नियां, जो कमाने की क्षमता रखती हैं, लेकिन कोई काम नहीं करना चाहती तो उन्हें अंतरिम भरण-पोषण के लिए दावा नहीं करना चाहिए। जस्टिस चंद्र धारी सिंह ने बुधवार को एक आदेश में कहा, 'सीआरपीसी की धारा 125 (पत्नी, बच्चों और माता-पिता के भरण-पोषण का आदेश) में पति-पत्नी के बीच समानता बनाए रखने, पत्नी, बच्चों और माता-पिता को सुरक्षा प्रदान करने और आलस्य को बढ़ावा न देने का विधायी इरादा है।' अदालत ने यह आदेश एक महिला की याचिका को खारिज करते हुए पारित किया, जिसमें उसने अपने पति से अलग हो जाने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.