बोकारो, नवम्बर 25 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिले के सभी प्रखंडों में सोमवार को आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार सेवा अधिकार सप्ताह के तहत लगे शिविरों में जनसहभागिता अपने चरम पर रही। सुबह से ही विभिन्न पंचायतों में आम जनों का तांता लगा रहा। सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभ को घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस विशेष अभियान को ग्रामीणों ने बड़ी उत्सुकता दिखाया। शिविरों में अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनकर कई मामलों का ऑन स्पाट निष्पादन किया गया। वहीं, जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं किया गया, उसे शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य सरकार और जनता के बीच दूरी को खत्म कर सेवा वितरण को पारदर्शी और सुलभ बनाना है। प्रत्येक प्रखंड में शिविरों की मॉनिटरिंग वरीय नोडल पदाधिकारियों...