नई दिल्ली। एएनआई, मई 5 -- दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। सिरसा ने रविवार को उस वीडियो को लेकर राहुल गांधी की कड़ी निंदा की, जिसमें अमेरिका में एक सिख युवक उनसे दंगों के आरोपी नेताओं के साथ कांग्रेस के संबंधों पर सवाल उठाता दिख रहा है। सिरसा ने कहा कि राहुल गांधी का एक वीडियो अब सामने आया है, जिसे दबा दिया गया था। इस वीडियो में एक सिख युवक उनसे पूछ रहा है कि 1984 के सिख नरसंहार में शामिल रहे कमल नाथ और जगदीश टाइटलर जैसे लोग अभी भी कांग्रेस में क्यों हैं। उन्होंने कहा, "मुझे यह देखकर दुख और खेद हुआ कि राहुल गांधी आज भी उसी अहंकार और घृणित सोच में डूबे हुए हैं। मुझे दुख है कि कांग्रेस ने 1980 में जो कुछ किया, आज भी वह व्यक्ति उसके लिए माफी मांगने को तै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.